Delhi MCD Mayor Election 2023: दिल्ली की मेयर बनीं शैली ओबेरॉय, सिसोदिया बोले- जनता जीती
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Delhi MCD Mayor Election 2023: आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय को दिल्ली का नया मेयर चुन लिया गया है। सिविक सेंटर में बुधवार को चौथी बैठक में पार्षदों की वोटिंग के बाद शैली ओबेरॉय को विजेता घोषित किया गया। शैली ओबेरॉय की जीत के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता जीत गई जबकि गुंडे हार गये।
बता दें कि एमसीडी मेयर चुनाव के लिए कुल 266 वोट पड़े। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय के पक्ष में 150 जबकि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के पक्ष में 116 वोट पड़े।
https://twitter.com/msisodia/status/1628311175716048897
बुधवार सुबह 11 बजे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए सिविक सेंटर में वोटिंग शुरू हुई। मेयर डिप्टी मेयर के अलावा स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए भी वोटिंग हुई। बता दें कि इससे पहले मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए तीन बैठकें हुईं थीं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के म्यूनिसिपल हाउस बुलाने की सिफारिश को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दी थी। इससे पहले आप और भाजपा सदस्यों के बीच मतभेदों के बाद हुए हंगामे के कारण नगर निगम सदन तीन बार ठप रहा। सदन की बैठक इससे पहले 6 जनवरी, 25 जनवरी, 6 फरवरी को बुलाई गई थी।
https://twitter.com/ANI/status/1628295508161863681
https://twitter.com/ANI/status/1628278181328470017
और पढ़िए – तृणमूल सांसद ने पीएम मोदी को कहा ‘अपशब्द’, पूछा- क्या जयशंकर को भूलने की बीमारी है?
पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर का चुनाव पहले कराया जाएगा। साथ ही कहा था कि मनोनीत सदस्य मेयर चुनाव के लिए वोटिंग नहीं कर सकेंगे। दिल्ली नगर निगम की बैठक सुबह 11 बजे होगी।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के एक आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की सिफारिश के अनुसार, मैं मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के छह सदस्य के चुनाव के लिए बुधवार, 22 फरवरी, 2023 को सुबह 11 बजे दिल्ली नगर निगम की बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी देता हूं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: