UP News: गोरखपुर में खौफनाक वारदात; पत्नी ने दुबई से लौटे पति को प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट, रूह कंपा देगी वारदात
Edited By Naresh Chaudhary

delhi crime news
Edited By Naresh Chaudhary

delhi crime news
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुबई से लौटे एक युवक को उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी और दोस्त ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने अब मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि अवैध संबंधों में वारदात को अंजान दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक मामला गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के मल्हीपुर का है। यहां रहने वाले रामानंद विश्वकर्मा की दिसंबर 2020 में चिलुआताल की रहने वाली सीतांजलि से शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि शादी के करीब दो माह बाद फरवरी 2021 में रामानंद नौकरी के लिए दुबई चला गया। यहां पत्नी सीतांजलि अकेली रह गई।
गोरखपुर के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इसी दौरान सीतांजलि और रामानंद की बहन के देवर बृजमोहन विश्वकर्मा में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती अवैध संबंधों में बदल गई। इसी बीच रामानंद ने भी वापस गांव आने की बात कही। बताया गया है कि जब ये बात सीतांजलि ने ये बात अपने प्रेमी को बताई को उन्होंने रामानंद की हत्या की योजना तैयार हुई।

रामानंद की हत्या के लिए बृजमोहन ने अपने एक दोस्त बृजमोहन को भी साथ लिया। 5 अप्रैल को रामानंद दुबई से लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरा। बताया गया है कि यहां से अभिषेक उसके पीछे लग गया। पहले सभी की योजना थी कि रामानंद को बस में ही मार दिया जाए, लेकिन मौका नहीं मिला।
इसके बाद एक और बार उसकी हत्या की योजना बनाई गई, लेकिन इस बार भी आरोपी चूक गए। फिर तीनों ने तय किया कि खाने में नींद की गोलियां देकर वारदात को अंजाम दिया जाए। बृजमोहन ने गोलियां खरीदकर सीतांजलि को दीं। इसके बाद महिला ने रात के खाने में गोलियों को मिला दिया। परिवार के गहरी नींद में चले जाने के बाद आरोपियों ने रामानंद की हत्या कर दी और शव को छत के रास्ते ले जाकर गांव के तालाब में फेंक दिया।
पुलिस ने अब मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी सीतांजलि और उसके प्रेमी बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी अभिषेक अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: