UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के रामपुर (Rampur) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के घर के बाहर किसी अज्ञात शख्स ने एक पैकेट फेंक दिया। मामले की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पैकेट का कब्जे में लिया है। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद उस अज्ञात शख्स की तलाश में जुट गई है।
देर शाम की है घटना, सीसीटीवी में कैद
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर रिपोर्ट के मुताबिक घटना गुरुवार देर शाम करीब 6.17 बजे की है। इतना ही नहीं इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा मामला कैद हुआ है। फुटेज के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति आजम खान के घर के बाहर पैकेट फेंकते देखा गया। रामपुर पुलिस की ओर से बताया गया है कि पैकेट में कुछ कपड़े और टोपी थी।
पैकेट में कुछ कपड़े और एक टोपी निकली
रामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि हमें देर रात सूचना मिली कि आजम खान के घर पर एक पैकेट फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो देखा उसमें कुछ कपड़े थे। अधिकारी ने बताया कि हमने पैकेट को कब्जे में ले लिया है। पैकेट की जांट की जा रही है।
सिक्योरिटी में तैनात पुलिस पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वीडियो में दिख रहा है कि एक अज्ञात शख्स सड़क पार करते हुए पैकेट को फेंकता है और आगे बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस गार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
एएसपी ने एएनआई को बताया कि हम जांच करेंगे, यह आदमी कौन है और उसने पैकेट क्यों फेंका? घर पर पुलिस का पहरा था। अगर पुलिस ने लापरवाही की तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराए जाने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
15 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines