UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौसी में 'एक मच्छर' ने काटा बवाल, शख्स ने यूपी पुलिस को किया ट्वीट, उसके बाद जो हुआ चौंकाने वाला था
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के चंदौसी (Chandausi) जिले में पुलिस की ओर से की गई एक मदद इन दिनों चर्चाओं का विषय बन गई है। मदद मांगने वाला पुलिस का धन्यवाद करते हुए नहीं थक रहा है। दरअसल, यहां एक अस्पताल में भर्ती महिला ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन अस्पताल में जब मच्छरों ने महिला को काटा तो उसके पति ने मदद के लिए यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मामला मंगलवार का है। चंदौसी के राज मोहल्ला में रहने वाले असद की पत्नी गर्भवती थी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे जिले के हरि प्रकाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि यहां मच्छरों के काटने के बाद असद की पत्नी परेशान हो गई। परिवार का कोई और सदस्य नहीं होने पर पति भी चिंतित हो गया।
इसके बाद असद खान ने पुलिस से मदद मांगी। उसने यूपी पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। ट्वीट में उसने लिखा कि मेरी पत्नी ने चंदौसी के हरि प्रकाश नर्सिंग होम में एक नन्ही परी को जन्म दिया है। मेरी पत्नी दर्द से तड़प रही है और साथ में मच्छर भी बहुत काट रहे हैं। कृपया मुझे तुरंत एक मॉर्टीन कॉइल प्रदान करें।
इस ट्वीट के बाद पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिलते ही चंदौसी पुलिस मच्छर भगाने वाली मॉर्टीन कॉइल लेकर चंद मिनटों में ही अस्पताल पहुंच गई। यह देख असद ने प्रदेश पुलिस के साथ चंदौसी पुलिस की खूब तारीफ की। पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया। इस दौरान वह भावुक भी हो गया।
एक मीडिया रिपोर्ट में असद ने कह कि मेरी पत्नी डिलीवरी के लिए अस्पताल में थी। असहनीय दर्द के अलावा वह गुजर रही थी और उसे मच्छर भी काट रहे थे। रात के 2.45 बज रहे थे और मैं यूपी पुलिस के अलावा किसी और से मदद लेने के बारे में नहीं सोच सकता था। मेरे ट्वीट के तुरंत बाद मुझे पुलिस की प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने 10 से 15 मिनट के अंदर मच्छर भगाने वाली कॉइल मुझे लाकर दी। मैं यूपी पुलिस, चंदौसी पुलिस और 112 पुलिस को इस मदद के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: