UP News: गोरखपुर में गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मुबंई से गोरखपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने सिगरेट जला दी। सिगरेट जलते ही फ्लाइट में अलार्म बज गया। यात्री समेत क्रू मेंबर अलर्ट हो गए। चलती फ्लाइट को जब कैप्टन और क्रू मेंबर ने चेक किया तो एक यात्री टाॅयलेट में सिगरेट पी रहा था।
कैप्टन और क्रू मेंबरों ने उसकी सिरगेट बुझवाई और किसी तरह फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड की। हालांकि, एयरलाइंस स्टाफ की सूझबुझ से विमान में कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं, फ्लाइट के गोरखपुर लैंड करते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों ने यात्री को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए यात्री को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने किया अरेस्ट
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया, यात्री के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फ्लाइट के क्रू मेंबरों की सूझबुझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। एयरपोर्ट पर तैनात पुलिसकर्मी और एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। यात्री सिगरेट और उसे जलाने के लिए लाइटर लेकर कैसे फ्लाइट में बैठ गया, यह बेहद गंभीर विषय है।
मुबंई से गोरखपुर आ रही थी फ्लाइट
दरअसल, इंडिगों एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6ई- 544 रोजाना शाम 3.35 बजे मुबंई से उड़ान भरकर शाम 6 बजे गोरखपुर पहुंचती है। गुरूवार को भी यह फ्लाइट मुबंई से अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरी। गोरखपुर पहुंचने से कुछ देर पहले अचानक फ्लाइट में फायर का अलार्म बजने लगा। अलार्म बजते ही फ्लाइट कैप्टन समेत सभी क्रू मेंबर अलर्ट हो गए। चलती फ्लाइट में चेकिंग शुरू की गई तो एक व्यक्ति टाॅयलेट में सिगरेट पी रहा था।
देवरिया का रहने वाला है यात्री
क्रू मेंबर्स ने उसे पकड़कर तत्काल सिगरेट बुझवाई। वहीं, उसकी इस हरकतों को देख फ्लाइट में यात्रा कर रहे अन्य यात्री भी उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। किसी तरह फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
पूछताछ में सिगरेट पी रहे यात्री ने बताया कि उसका नाम कृष्ण कुमार मिश्रा है और वो देवरिया के बरियापुर करौदी बाजार का रहने वाला है। इसके बाद एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारी सत्येंद्र ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया और लिखित तहरीर भी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
3 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
5 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
5 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
5 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
9 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
12 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
13 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines