UP News: नोएडा में अधर में अटके 24 हजार से ज्यादा फ्लैट, बिल्डरों पर 4732.51 करोड़ बकाया, क्या आपको मिलेगा मकान या डूबेंगे पैसे?

UP News: More than 24 thousand flats stuck in Noida, Rs 4732.51 crore outstanding on builders

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के नोएडा (Noida) में आसमान छूती इमारतों को बनाने वाले बिल्डर जल्द ही जमीन पर गिरने वाले हैं। इनमें से 15 नामचीन बिल्डरों की हालत तो हद से ज्यादा खराब है। एक रिपोर्ट के अनुसार इन सभी बिल्डरों के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन

इस सुनवाई के साथ-साथ नोएडा विकास प्राधिकरण ने भी बिल्डरों पर बकाए की जानकारी सार्वजनिक की है। बता दें कि बिल्डरों की कई हाउसिंग परियोजनाओं में खरीदारों के 24 हजार से ज्यादा फ्लैट फंसे हुए हैं।

विज्ञापन

प्राधिकरण ने जारी की 115 बिल्डरों की सूचना

जानकारी के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण की ओर से नोएडा के 115 बिल्डरों की जानकारी को सार्वजनित की है। इस जानकारी में सुपरटेक जैसे नामचीन बिल्डरों पर चल रहे बकाए की बात भी कही गई है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिल्डरों पर प्राधिकरण का 4732.51 करोड़ रुपये का बकाया है। वहीं इन सब झमेलों में फ्लैट बायर फंसा हुआ है।

विज्ञापन

यहां देखें बकाएदारों की सूची

नोएडा प्राधिकरण की ओर से साझा की गई जानकारी और एक रिपोर्ट के अनुसार, सुपरटेक लिमिटेड ओआरबी-676.64, अजनारा इंडिया लिमिटेड-47.66, रेड फोर्ट जहांगीर प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड-393.96, ग्रेनाइट गेट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड- 877, आईवीआरसीएल इंफ्रा स्ट्रक्चर एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड-221.24, शुभकामना बिल्डेटेक प्राइवेट लिमिटेड- 159.25 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है।

विज्ञापन

सुपरटेक और ग्रेनाइट गेट सबसे बड़े बकाएदार

इनके अलावा लॉजिक सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड- 555.58, 3-सी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड- 479.40, टुडे होम्स नोएडा प्राइवेट लिमिटेड-167.13, सुपरटेक लिमिटेड-121.06, जीएसएस प्रोकॉन प्राइवेट लिमिटेड-69.66, आपुलेंट इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड- 90.56, हेकिंदा प्रोहेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड-137.82, लॉजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड-645.51, डोसील बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड-90.04 करोड़ रुपये की देनदारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ