UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बच्ची के शव को बैग में रखकर खूंटी पर टांग दिया गया था। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने रूह कंपा देने वाले खुलासे किए हैं।
दो लाख की फिरौती के लिए की वारदात
जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान बलिया निवासी राघवेंद्र के रूप में हुई है। वह ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव देवला में रहता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने दो लाख रुपये की फिरौती के लिए बच्ची का अपहरण किया था। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में रखे आटे के ड्रम में बंद कर दिया।
पक्षी बिहार या जंगल में फेंक देता शव
बच्ची के लगातार रोने के कारण आरोपी ने उसे ड्रम से निकाल लिया और गला घोंट कर मार डाला। इसके बाद किसी को भनक न लगे इसलिए आरोपी ने बच्चे के शव को लैपटॉप के बैग में रखकर दरवाजे के पीछे खूंटी से टांग दिया। आरोपी की योजना थी कि किसी समय वह बैग को लेकर जाएगा और शव को पक्षी बिहार या फिर किसी जंगल में फेंक देगा।
यह भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात; दो दिन से लापता मासूम बच्ची का शव पड़ोसी के घर लैपटॉप के बैग में मिला
कमरे से आई दुर्गंध तो खुला राज
अपनी बच्ची की तलाश में जुटे पीड़ित माता-पिता को पड़ोसी राघवेंद्र के कमरे से दुर्गंध आने और कमरे में चीटियों के जाने पर शक हुआ। पुलिस ने जब राघवेंद्र के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बच्ची का शव बैग से बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
पिता के साथ बच्ची की तलाश में लगा था आरोपी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका चाचा लुधियाना और भाई राजस्थान के जैसलमेर में रहता है। वह उनके पास जा रहा था। पुलिस और परिवार वालों ने बताया है कि बच्ची के लापता होने के कुछ समय बाद तक आरोपी पीड़ित पिता और परिवार वालों के साथ ही थी। बच्ची की तलाश करा रहा था। पुलिस और परिवार वालों की गतिवनिधियों पर नजर रखे हुए था।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
5 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
10 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines