UP News: ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात; दो दिन से लापता मासूम बच्ची का शव पड़ोसी के घर लैपटॉप के बैग में मिला
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में पिछले दो दिन से लापता 2 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के कमरे में दरवाजे के पीछे लैपटॉप बैग में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि फरार पड़ोसी ने अपने कमरे में मुख्य दरवाजे के पीछे कपड़ों के साथ एक बैग टांग रखा था। पुलिस ने बताया कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, क्या लड़की के साथ दुष्कर्म भी हुआ था? शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार देर शाम तक रिपोर्ट का इंतजार किया गया।
UP : ग्रेटर नोएडा में दो साल की बच्ची का शव लैपटॉप बैग में मिला
◆ पड़ोसी ने बच्ची को मारकर, बैग खूंटी पर लटकाया#Noida | #GreaterNoida | #Crime pic.twitter.com/C1dh44g7HV
— News24 (@news24tvchannel) April 10, 2023
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। साथ ही पुलिस की ओर टीम को बलिया भी भेजा गया है। बताया गया है कि बच्ची का पिता दिहाड़ी मजदूर है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार दोपहर 2 बजे से लापता थी। वह काम के लिए बाहर गया था। जबकि उसकी पत्नी किराने का सामान खरीदने के लिए पड़ोस की दुकान पर गई थी।
पीड़ित ने बताया कि जब वापस घर लौटी तो बच्ची घर में नहीं थी। उसने आसपास के पूरे इलाके में देखा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) राम बदन सिंह ने बताया कि परिवार ने पड़ोस में लड़की की तलाश की। कोई सुराग नहीं लगने पर रात 10 बजे पीड़ित माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सूरजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीम का गठन करते हुए बच्ची की तलाश शुरू की गई। बच्ची के माता-पिता ने अनहोनी की आशंका जताई थी। इसके अलावा पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित माता-पिता के कमरे के पास रहने वाला एक शख्स बिना बताए कहीं कही चला गया था।
इसके बाद पीड़ित माता-पिता रविवार को पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोसी के कमरे से दुर्गंध आ रही है। इसके बाद पुलिस ने कमरे को दरवाजा तोड़ा और कमरे की तलाशी की। इस दौरान पुलिस को कमरे में दरवाजे के पीछे एक लैपटॉप का बैग टंगा मिला। इस बैग में बच्ची का शव था। गर्मी के कारण शव सड़ने लगा था। वहीं बच्ची के परिवार वालों ने शव की पहचान कर ली।
पुलिस को आशंका है कि मासूम की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बच्ची के शव पर कोई बाहरी चोट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसीपी-3 सुमित शुक्ला ने कहा कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। कथित आरोपी अपने परिवार के साथ फरार है। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में लगाई गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: