UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पति और पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल की जांच और नमूने लिए हैं। पुलिस का कहना है कि घर में कोई भी सामान अस्त-व्यस्त नहीं है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश हत्या करने के लिए आए थे।
मकान की पहली मंजिल पर रहते थे पति-पत्नी
जानकारी के मुताबिक घटना मेरठ के थाना नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक की है। मृतकों की पहचान प्रमोद कर्णवाल (50) और उनकी पत्नी ममता (45) के रूप में हुई है। प्रमोद गाजियाबाद के साहिबाबाद में लोहा फैक्ट्री में काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी ममता एक स्कूल में पढ़ाती थी। घर के भूतल पर प्रमोद के माता-पिता रहते हैं, जबकि मकान की पहली मंजिल पर पति-पत्नी रहते थे।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
पड़ोसियों ने घर में डबल मर्डर की सूचना इलाका पुलिस को दी। इसके बाद कई थानों की फोर्स के साथ एसएसपी और आईजी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और निरीक्षण किया। दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी मेरठ रोहित सजवाण ने बताया कि घर में चार लोग रहते हैं।
एसएसपी ने दिया ये बयान
एसएसपी ने मीडिया को बताया कि घर में लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। घर और दंपति के कमरे में सारा सामान अपनी-अपनी जगह पर रखा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि हत्याकांड की वारदात रात को खाना खाने के बाद हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस देख रही है कि घर के अंदर कौन आया और किसने इस घटना को अंजाम दिया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines