Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल का बुधवार दोपहर प्रयागराज से मिर्जापुर जाते समय एक्सीडेंट हो गया। हादसे में अशीष पटेल को काफी चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

प्रयागराज से मिर्जापुर जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक ये हादसा प्रयागराज के करछना क्षेत्र में हुआ है। आशीष पटेल योगी सरकार में प्राविधिकी शिक्षा मंत्री हैं। बुधवार को वह अपने काफिले के साथ मिर्जापुर जा रहे थे। काफिला मिर्जापुर के रास्ते पर था। इसी दौरान उनके काफिले में आगे चल रही जिप्सी से मंत्री की फॉर्च्यूनर टकरा गई। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे में मंत्री हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उन्हें भर्ती कराया गया है।

अनुप्रिया पटेल के पति हैं आशीष

बता दें कि आशीष पटेल, अनुप्रिया पटेल के पति हैं। अनुप्रिया पटेल केंद्र में मंत्री हैं। जबकि उनके आषीश पटेल यूपी सरकार में प्रविधिकी शिक्षा मंत्री हैं। अनुप्रिया पटेल ने साल 2017 में अपनी मां से विवाद होने के बाद अपना दल को छोड़कर अपना दल (सोनेलाल) बनाया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ