Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

करवा चौथ पर महिला सिपाही से कानपुर में रेप, उंगुली चबाई; चेहरा नोंचा… ऐसे पकड़ा गया दरिंदा

Kanpur Woman Constable Misdeed Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। महिला करवा चौथ पर अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विस्तार से वारदात के बारे में जानते हैं।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Oct 21, 2024 14:46
Uttar Pradesh crime news
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक महिला सिपाही के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। महिला सिपाही करवा चौथ मनाने अपनी ससुराल लौट रही थी। इस दौरान गांव के बाहर एक युवक ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला सिपाही ने युवक का बहादुरी से मुकाबला किया। महिला ने आरोपी के चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला। उसकी उंगुली चबा गई। हालांकि महिला कॉन्स्टेबल का दांत भी आपाधापी में टूट गया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

यह भी पढ़ें:होटल बुलाकर गर्लफ्रेंड से किया रेप; फिर सांस नली कटने तक रेतता रहा गला, कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

---विज्ञापन---

महिला सिपाही की ससुराल कानपुर जिले के सेन पश्चिमपारा इलाके में पड़ती है। सिपाही की फिलहाल अयोध्या में ड्यूटी है। वह करवा चौथ मनाने के लिए अयोध्या से कानपुर आई थी। सादे कपड़ों में सड़क से पैदल ही अपने घर की ओर आ रही थी। रात के समय अंधेरे में एक युवक पीछे से बाइक लेकर आया। महिला सिपाही ने उससे लिफ्ट मांगी। युवक ने महिला को अपने साथ बैठा लिया और खेतों की तरफ ले गया। जहां महिला के साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने अपने बचाव की कोशिश की। इसी दौरान छीनाझपटी में युवक का दांत भी टूट गया।

आरोपी को जेल भेजा गया

युवक के फरार होने के बाद महिला सिपाही अपने घर पहुंची और अपनी आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद UP पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने देर रात आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था। आरोपी का नाम धर्मेंद्र उर्फ कल्लू है। जो सेन पश्चिमपारा इलाके का ही रहने वाला है। महिला सिपाही ने उसका चेहरा नोंच डाला। जिसकी वजह से उसकी शिनाख्त आसानी से हो गई। पीड़िता का भी मेडिकल करवाया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:कत्ल के लिए भाभी ने दी थी दो हजार की सुपारी, पेट्रोल डालकर जला दिया था शव, 6 माह बाद ऐसे खुला राज

First published on: Oct 21, 2024 02:46 PM

संबंधित खबरें