UP Govt Filed Status Report in SC on Shahi Jama Masjid Well: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की शाही जामा मस्जिद एक बार सुर्खियों में है। दरअसल, यूपी सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में संभल में शाही जामा मस्जिद के पास मौजूद कुएं को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है। यूपी सरकार ने कुएं को लेकर मस्जिद कमेटी के दावे को खारिज कर दिया है। राज्य सरकार ने कोर्ट से कहा कि मस्जिद कमेटी ने गलत फोटोग्राफ पेश करके कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की है।
कुएं का मस्जिद से कोई वास्ता नहीं
यूपी सरकार ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा कि यह कुआं सार्वजनिक जमीन पर मौजूद है। यह कुआं सिर्फ मस्जिद परिसर के पास स्थित है, मस्जिद परिसर के अंदर नहीं है। इस कुएं का मस्जिद से कोई वास्ता नहीं है। यूपी सरकार ने यह भी कहा कि खुद शाही मस्जिद पब्लिक लैंड पर बनी हुई है।
कुएं पर पुलिस चौकी बनी
यूपी सरकार का कहना है कि काफी लंबे समय से इस कुएं का इस्तेमाल सभी समुदाय के लोग करते आ रहे हैं। हालांकि, अब इस कुएं में पानी नहीं है। राज्य सरकार ने बताया कि 1978 में हुए साम्प्रदायिक दंगों के बाद इस कुएं के हिस्से पर पुलिस चौकी बना दी गई। कुएं का दूसरा हिस्सा 1978 के बाद भी इस्तेमाल होता रहा। 2012 के आसपास इस कुएं को ढक दिया गया।
यह भी पढ़ें: गुड गवर्नेंस, महिला कल्याण में नम्बर वन बनी ये जिला पंचायत, चेयरमैन को भारत सरकार देगी अवार्ड
कुओं का पुनरुद्धार
प्रशासन का मकसद इसके जरिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर रिचार्ज का काम करना है। इन प्राचीन कुओं का पुनरुद्धार संभल को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान देगा, जिससे यह जगह बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगी। ऐसे में प्रशासन के इस प्लान पर सवाल उठाकर मस्जिद कमेटी इलाके के विकास को रोकने की कोशिश कर रही है।
सरकार इलाके में लगातार शांति सुनिश्चित करने में लगी हुई है। इस तरह के सार्वजनिक कुओं को सार्वजनिक इस्तेमाल से रोकना इस लिहाज से ठीक नहीं है।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines