UP में बिजली फ्री कैसे मिलेगी? योगी सरकार का बड़ा ऐलान, स्कीम का ऐसे उठाएं फायदा

Free Electricity Scheme Registrations: उत्तर प्रदेश सरकार ने फ्री बिजली स्कीम का फायदा उठाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। पिछले एक साल से चल रही योजना का लाभ अभी तक 5 लाख लोगों को मिल चुका है।

UP Free Electricity Scheme

उत्तर प्रदेश में एक साल पहले स्कीम लॉन्च की गई थी।

UP Free Electricity Scheme: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने लोगों को फ्री बिजली देने का ऐलान किया हुआ है। सरकार की इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। UPPCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

विज्ञापन

ताजा अपडेट यह है कि सरकार ने रजिस्ट्रेशन कराने की तारीख बढ़ा दी है। पहले लोग 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते थे, लेकिन अब इसकी तारीख 31 जुलाई हो गई है। ऐसे में लोग अब 31 जुलाई तक फ्री बिजली वाली स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि योगी सरकार 2 बार रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा चुकी है। इससे पहले 15 जून और 30 जून रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख थी।

विज्ञापन

गांव-गांव जाकर जागरुक करेंगे बिजली अधिकारी

उत्तर प्रदेश में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारोत ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार के आदेश पर रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों और किसानों को स्कीम के बारे में बताएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।

विज्ञापन

योजना के अनुसार, अगर लोगों ने 31 मार्च 2023 तक का सारा बिजली बिल भर दिया है तो उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए फीस नहीं देनी पड़ेगी। वहीं 31 मार्च 2023 तक जो बिजली बिल बकाया है, वह लोग एक ही बार में या 6 किस्तों में पे कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 लाख लोग उठा सकते स्कीम का फायदा

निगम के अनुसार, सरकार की योजना एक अप्रैल 2023 को लागू हुई थी। सरकार की प्लानिंग 140 यूनिट प्रति किलोवाट बिजली हर महीने देने की स्कीम है। एक अप्रैल से अब तक 5 लाख लोग इसका फायदा उठा चुके हैं। पिछले एक साल में बिजली अधिकारी गांव-गांव जाकर कैंप लगाकर लोगों को स्कीम के बारे में बता चुके हैं।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल खुद स्कीम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे समय रहते स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें, अन्यथा भारी भीड़ के चक्कर में फायदा उठाने से चूक सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ