Noida News: नोएडा में एनकाउंटर, युवती से मोबाइल छीनने वाले बदमाश को लगी गोली

Noida News: नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5 बजे एनकाउंटर हुआ है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है।

Noida Encounter Photo
विज्ञापन

Noida News: नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5 बजे एनकाउंटर हुआ है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान अंकित तिवारी के रूप में हुई है। उसन कुछ दिन पहले बिशनपुरा गांव के समीप युवती से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। घायल बदमाश पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिनदहाड़े हुई मुठभेड़

एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 62 के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से बाइक पर सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा करने पर बदमाश ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। बाइक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। पकड़ा गया बदमाश गाजियाबाद के खोड़ा में रह रहा था। उसके कब्जे से लूट का मोबाइल, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

विज्ञापन

पूछताछ में यह बताया

बदमाश अंकित ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह बाइक पर सवार होकर राहगीरों से मोबाइल लूटता था। राह चलते व्यक्तियों को तमंचा दिखाकर डरा धमकाकर उनसे मोबाइल फोन और पैसे छीन लेता था। बरामद मोबाइल रियलमी को उसने इसी बाइक पर सवार होकर कुछ दिन पहले ही गांव बिशनपुरा में युवती से छीना था। इसका मुकदमा सेक्टर 58 थाना में दर्ज है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ