ग्रेटर नोएडा वेस्ट की किस सोसायटी में पानी हुआ ओवरफ्लो, बारिश ने बढ़ाई परेशानी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसायटी के पास स्थित कमर्शियल मार्केट में शुक्रवार की बारिश के बाद सीवर ओवरफ्लो होने से भीषण जलभराव की स्थिति बन गई। दुकानदारों और खरीदारी के लिए आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Water Over Flow

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसायटी के पास स्थित कमर्शियल मार्केट में शुक्रवार की बारिश के बाद सीवर ओवरफ्लो होने से भीषण जलभराव की स्थिति बन गई। आरोप है कि मार्केट क्षेत्र में दो से तीन फुट तक गंदा पानी भर गया, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के लिए आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मानसून की पहली बारिश बनी परेशानी

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मानसून की पहली बारिश में ही नगर प्रशासन के सफाई और जल निकासी के दावे फेल हो गए। बारिश के चलते सुपरटेक इको विलेज-1 और पंचशील हाइनिश के आसपास बने कमर्शियल मार्केट की नालियां और सीवर पूरी तरह जाम हो गए, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाई और पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया।

बेसमेंट तक पहुंचा गंदा पानी

जलभराव का पानी न केवल सड़क पर भर गया, बल्कि कई दुकानों और शोरूम के बेसमेंट तक पहुंच गया। दुकानदारों ने बताया कि गंदा पानी भरने से उनका सामान खराब हो गया और ग्राहक भी दुकान तक नहीं पहुंच पाए। इस कारण व्यापार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय निवासी अजय शर्मा ने बताया कि यह हर साल की कहानी है। पहली ही बारिश में सीवर जाम हो जाते हैं और पूरा इलाका झील बन जाता है। प्राधिकरण से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

दूसरे इलाकों से मंगवाना पड़ा जरूरी सामान

जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए दूसरे इलाकों का रुख करना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि नालियों की समय पर सफाई नहीं कराई, जिससे यह स्थिति बनी। उन्होंने जल्द से जल्द प्रभावी सफाई और जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ