उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन चुनावी बिसात बिछने लगी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी कर ली है। विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और प्रदेश में चुनावी बिसात भी योगी आदित्यनाथ ही बिछाएंगे, जिसे प्रधानमंत्री मोदी चुनावी धार देंगे। वहीं इस बार चुनावी बिगुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश से फूंका जाएगा, जिसके लिए मोदी-योगी समीकरण तैयार है। सोमवार को योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ और हाथरस में जनसभा करके चुनावी शंखनाद करेंगे।
अलीगढ़ को साधने का दांव खेलेंगे योगी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश पिछले कई साल से चुनावी राजनीति का नया केंद्र बनकर उभरा है। सोमवार को रैली करके योगी आदित्यनाथ न सिर्फ अलीगढ़ को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, बल्कि अलीगढ़ को साधने का दांव खेलेंगे, ब्रज भूमि और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरणों को दुरुस्त भी करेंगे। योगाी आदित्यनाथ के बाद प्रधानमंत्री मोदी का अलीगढ़ दौरा भी प्रस्तावित है। सोमवार और मंगलवार 2 दिन के दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ करीब 18 घंटे अलीगढ़ में रहेंगे। यहां के नेताओं के साथ चुनावी मंथन करके उन्हें तैयारियों के लिए निर्देश भी देंगे।
अलीगढ़ की सभी 7 सीटें BJP ने जीती थीं
योगी-मोदी की जोड़ी इस बार उत्तर प्रदेश में पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है। वहीं चुनावी अभियान के तहत सबसे पहले अलीगढ़ के दौरे के सियासी मायने भी गहरे हैं। दरअसल, साल 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP ने अलीगढ़ जिले की सभी 7 सीटें जीती थीं। हाथरस की 3 में से 2 सीटें भी BJP को मिली थीं। अलीगढ़ और हाथरस जिले में कुल 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन दोनों संसदीय सीटों और 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा है। 2 मंत्रियों के साथ प्रदेश सरकार में जिले का प्रतिनिधित्व भी मजबूत है। इसलिए BJP अलीगढ़ को राजनीतिक गढ़ के रूप में और मजबूत करना चाहती है।
सीटों पर दबदबा कायम रखने की कोशिश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यथनाथ अलीगढ़ की जीत को कायम रखना चाहते हैं, इसलिए सोमवार-मंगलवार के दौरे के जरिए वे 2027 से पहले सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अलीगढ़ की सभी 7 सीटों पर पार्टी का दबदबा कायम रहे। सत्ता विरोधी लहर को पनपने न दिया जाए या पनप रही हो तो उसे पहले ही दबा दिया जाए। इसलिए योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ के विकास का रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी अमलीजामा पहनाएंगे। अलीगढ़ में सोमवार को सड़क, नाले, अस्पताल, गो संरक्षण केंद्र, भवन सहित करीब 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास होगा।
जुलाई-अगस्त में PM मोदी आएंगे अलीगढ़
योगी आदित्यनाथ के बाद जुलाई-अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। वे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, बारहद्वारी में मल्टीस्टोरी पार्किंग एवं शापिंग कॉप्लेक्स और नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। साल 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को मंजूरी भी देंगे। इसलिए अलीगढ़ के मौजूदा विधायकों और जनप्रतिनिधियों की धड़कनें बढ़ हुई हैं।
‘अकेले लड़ेंगे UP विधानसभा चुनाव’, बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान, गठबंधन की खबरों को नकारा
जनता की नब्ज टटोलेंगे और फीडबैक लेंगे
योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ की जनता की नब्ज टटोलेंगे। संगठन के कार्यकर्ताओं से बातचीत करके फीडबैक भी लेंगे। उनसे यह जानने का प्रयास करेंगे कि किस विधानसभा क्षेत्र में जनता का झुकाव किस तरफ है? किस जनप्रतिनिधि की कार्यशैली से जनता खुश हैं और किसकी छवि पहले से बिगड़ी है? फीडबैक ही कई मौजूदा विधायकों का भविष्य और नए चेहरों की एंट्री तय करेगा। हाथरस साल 2017 से BJP का मजबूत गढ़ है। लेकिन इस पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की नजर है। जिसे हटाने के लिए योगी आदित्यनाथ ने कमाल संभाली है और सोमवार को वे पहला दांव खेलने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
5 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
6 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
18 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
22 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines