---विज्ञापन---

UP Election 2027: BJP कैसे करेगी सीटों का बंटवारा? चुनाव प्रचार का रोडमैप भी तैयार, पढ़ें UP चुनाव पर 3 नए अपडेट

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के बाद BJP को लेकर भी अपडेट आया है। प्रदेश में पार्टी और उसके सहयोगी दल सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा करने लगे हैं।

---विज्ञापन---

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। मोदी सरकार के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर बीते दिन बुधवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम हुआ। इसमें हिस्सा लेने आए सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में BJP के पूर्व संगठन मंत्री सुनील बंसल से भी मुलाकात की। चारों के बीच उत्तर प्रदेश चुनाव और सीट बंटवारे पर विचार विमर्श हुआ।

UP Election 2027: कांग्रेस-सपा में कैसे बंटेंगी सीटें? क्या रहेगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, पढ़ें UP चुनाव पर 3 नए अपडेट

---विज्ञापन---

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम फाइनल हुई

सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन और सुनील बंसल ने राजभर और संजय को आश्वासन दिया है कि भाजपा जल्द ही सहयोगी दलों के साथ उत्तर प्रदेश में सीटों बंटवारे पर चर्चा शुरू करेगी। पार्टी नेतृत्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और केंद्रीय संगठन की नई टीम गठित होने के इंतजार में है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी हाईकमान के साथ अपनी टीम को लेकर मंथन कर चुके है। उनकी नई टीम फाइनल हो चुकी है। उन्होंने संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ दिल्ली आकर पार्टी अध्यक्ष और संगठन महासचिव से मुलाकात की थी।

जुलाई तक फाइनल होगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला

सूत्रों के अनुसार, पंकज चौधरी इसी हफ्ते अपनी टीम की घोषणा कर देंगे। नई टीम में 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष और कुछ नए चेहरे होंगे। अतिरिक्त कार्यकारिणी में भी 50 फीसदी नए चेहरे होंगे। सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव प्रचार और चुनावी रणनीति का रोडमैप भी तैयार किया जाएगा। जुलाई महीने तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला फाइनल कर लिया जाएगा। 21 जून तक पार्टी सेवा पखवाड़ा जारी है और इसी महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और केंद्रीय संगठन की नई टीम बनेगी, उसके बाद पार्टी उत्तर प्रदेश का रुख करेगी।

---विज्ञापन---

‘अकेले लड़ेंगे UP विधानसभा चुनाव’, बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान, गठबंधन की खबरों को नकारा

साल 2027 में होंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

बता दें कि अगले साल 2027 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार भी चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही होंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), अपना दल (सोनेलाल) (AD-S), राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के बीच मुकाबला होगा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ेंगी। दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा जारी है, जिसका जल्दी ही ऐलान कर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 12, 2026 01:24 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola