उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा अप्रैल के मध्य तक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक परिणाम 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित किए जा सकते हैं। UPMSP ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च की बीच आयोजित की थीं। बता दें कि इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 2732216 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। 12वीं कक्षा की बात करें तो 2705017 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के बाद विद्यार्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं। नतीजे एसएमएस और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी पता किए जा सकते हैं।
यहां देखें रिजल्ट
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने होली की छुट्टियों के बाद 19 मार्च से परीक्षाओं के लिए कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की थी। उत्तर पुस्तिकाएं 15-16 मार्च को संबंधित मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचा दी गई थीं। 17 मार्च से बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया और परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थीं। उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने 2025 की परीक्षा सूबे में बनाए गए 8140 परीक्षा केंद्रों पर ली थी। इन परीक्षाओं में 54.37 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
यह भी पढ़ें:UP-बिहार में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
वहीं, बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 261 सेंटर बनाए थे। बता दें कि 100 में 33 अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी को पास घोषित किया जाएगा। इससे कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को विषय में अयोग्य घोषित कर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। 2024 की बात करें तो यूपी में 10वीं का परिणाम लगभग 89.55 फीसदी रहा था। लड़कियों का परिणाम 93.40 फीसदी और लड़कों का परिणाम 86.05 फीसदी रहा था। प्राची निगम ने कक्षा 10वीं में 591/600 (98.50 प्रतिशत) अंक लेकर टॉप किया था।
पिछले 6 साल का 10वीं का परिणाम
- 2024: 89.55%
- 2023: 89.78%
- 2022: 88.18%
- 2021: 99.53%
- 2020: 83.31%
- 2019: 80.07%
2024 में 12वीं क्लास में 82.60 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियां 12वीं क्लास में भी लड़कों से आगे रही थीं। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 88.42 और लड़कों का पास प्रतिशत 77.78 प्रतिशत रहा था। सीतापुर के शुभम वर्मा ने 489 अंक (97.80 प्रतिशत) हासिल कर यूपी में टॉप किया था।
यह भी पढ़ें:‘PM मोदी मेरे दोस्त, लेकिन सही व्यवहार नहीं कर रहे…’, भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर क्या बोले ट्रंप?
पिछले 6 साल का रिजल्ट
- 2024: 82.60%
- 2023: 75.52%
- 2022: 85.33%
- 2021: 97.47%
- 2020: 74%
- 2019- 70.16%
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
4 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
5 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
5 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
6 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
15 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
23 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines