Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Jaunpur Murder: यूपी में दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या, दहशत में लोग

Journalist shot dead in Jaunpur: यूपी के जौनपुर में अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: May 13, 2024 11:43
crime news

Journalist shot dead in Jaunpur: यूपी में दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। लोमवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर की हत्या कर दी। आशुतोष एक न्यूज पोर्टल में काम करते थे।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के इमरान गंज बाजार की बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के पीछे भूमाफियाओं का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा कहा है कि आशुतोष यहां के गो तस्करों और भूमाफियाओं के खिलाफ लगातार खबरे लिख रहे थे।

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2024 11:29 AM

संबंधित खबरें