UP Cabinet Portfolio Allocation: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक 8वें दिन रविवार रात को नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिफारिश पर राज्यपाल ने कैबिनेट में शामिल हुए सभी 8 मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी है. इस फेरबदल में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ-साथ क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का भी खास ख्याल रखा गया है. किसे मिला कौन सा विभाग? योगी सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, नए मंत्रियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है:
कैबिनेट मंत्री
भूपेंद्र चौधरी: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग
मनोज पांडेय: खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):
अजीत सिंह पाल: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग
सोमेंद्र तोमर: राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग
राज्य मंत्री:
कृष्णा पासवान: पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग
कैलाश सिंह राजपूत: ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग
सुरेंद्र दिलेर: राजस्व विभाग
हंस राज विश्वकर्मा: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग
2027 चुनाव को लेकर बड़ा सियासी संदेश
विभागों के इस बंटवारे को केवल प्रशासनिक फेरबदल नहीं, बल्कि एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति माना जा रहा है. जानकारों के मुताबिक, इसके जरिए बीजेपी ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है. साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने के लिए इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
सोमवार को होगी नई कैबिनेट की पहली बैठक
मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के आवंटन के तुरंत बाद अब सोमवार (18 मई) को योगी सरकार की एक बेहद अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है. सुबह 9:45 बजे से 10:45 बजे तक चलने वाली इस मीटिंग में सभी नए मंत्री पहली बार शामिल होंगे. विभाग मिल जाने के बाद अब सभी मंत्री पूरी तैयारी के साथ इस बैठक में हिस्सा लेंगे, जिससे सरकार के कामकाज में और तेजी आने की उम्मीद है.
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
20 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
21 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines