Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

UP Accident News: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों के बीच जोरदार टक्कर; 3 यात्रियों की मौत, 2 की हालत गंभीर

UP Accident News: नोएडा के नॉलेज पार्क के पास रविवार सुबह ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। Uttar Pradesh | Three people died […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Dec 18, 2022 09:11

UP Accident News: नोएडा के नॉलेज पार्क के पास रविवार सुबह ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कहा, “नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के तहत ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर हो गई। तीन लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है।”

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक बस आनंद विहार से प्रतापगढ़ जा रही थी और दूसरी बस दिल्ली से शिवपुरी की ओर जा रही थी।

तीन घायलों का यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा में इलाज चल रहा है और 10 अन्य को दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। यातायात की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।

First published on: Dec 18, 2022 08:20 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.