'भूकंप आ गया हो...मेरी रूह कांप गई...' उन्नाव रोड हादसे की कहानी प्रत्यक्षदर्शियों-घायलों की जुबानी

UP Agra Lucknow Expressway Accident: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। आइये जानते हैं हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों ने क्या कुछ कहा?

Unnao Road Accident, Agra Lucknow Express Way

उन्नाव रोड हादसा कैसे हुआ?

Unnao Road Accident: यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बस और टैंकर की भिड़ंत में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद हाॅस्पिटल के बाहर मृतकों की लाशें बिखरी पड़ी थी।

वहीं हादसे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं खेतों की ओर जा रहा था, तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी थीं। इसके बाद अन्य लोग भी आए और पुलिस को हादसे की सूचना दी। घायल लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। हादसे को देख मेरी रूह कांप गई। लोग बीच सड़क पर मरे पके थे।

हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी

वहीं हादसे के बाद कलेक्टर गौरांग राठी ने बताया कि हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। सभी घायल बांगरमऊ सामुदायिक केंद्र में भर्ती हैं। वहीं गंभीर घायलों को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे को लेकर ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। 0515-2970767, 9651432703, 9454417447, 8887713617, 8081211289

वहीं बस में सवार एक यात्री मोहम्मद उर्स ने बताया कि मैं शिवहर का रहने वाला हूं। हादसे के समय मैं सो रहा था। तभी जोरदार आवाज सुनाई दी। ऐसे लगा जैसे भूकंप आ गया हो। मैं बस की दूसरी साइड में बैठा था। हादसे में मैं बाल-बाल बच गया। मेरा एक हाथ कट गया है।

पुलिस ने बताए हादसे के ये दो कारण

पुलिस के अनुसार हादसे की वजह ओवरटेकिंग हो सकता है। दूध का टैंकर धीमी गति से आगरा की ओर जा रहा था। इतने में पीछे से तेज गति से एक बस आ गई। पुलिस के अनुसार उस समय दो स्थितियां बनी होंगी। पहली यह कि बस के चालक को नींद आ गई और उसे कंटेनर को टक्कर मार दी। वहीं दूसरी परिस्थिति बस के चालक ने कंटेनर की ओवरटेक करने की कोशिश की उस दौरान कंटेनर के चालक ने भी गाड़ी उसी दिशा में मोड़ दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ