Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नोएडा एयरपोर्ट के पास प्रधान का निर्माणाधीन दो मंजिला मकान गिरा, तीन लोग आए चपेट में

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा हुआ। मुकीमपुर शिवारा गांव के प्रधान भूरा सिंह का निर्माणाधीन दो मंजिला मकान गिर गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 6, 2025 19:28
Caution Do Not Cross
प्रतीकात्मक फोटो। Credit- (Pexels)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास निर्माणाधीन दो मंजिला मकान गिर गया। बताया गया है कि शटरिंग गिरने से हादसा हुआ। आज मकान का लेंटर पड़ रहा था। तभी शटरिंग गिरी और तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। निर्माणाधीन मकान गिरने की घटना मुकीमपुर शिवारा में हुई। गांव के प्रधान मकान भूरा सिंह मकान का निर्माण करवा रहे थे।

बड़ा हादसा होने से टला 

पुलिस जांच में पता चला है कि निर्माणाधीन मकान की शटरिंग श्रमिक अमन, सिराजुद्दीन और अजरुद्दीन खोल रहे थे। तीनों नगला जहानु गांव के रहने वाले हैं। शटरिंग खोलकर तीनों उसने ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद रहे थे। तभी अचानक मकान गिर गया। तीनों लोग बाहर की साइड थे जिससे उन्हें चोटें आई। तीनों का प्राथमिक उपचार अस्पताल में कराया गया। यदि तीनों बाहर की साइड न होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नोएडा में कोरोना वायरस से बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टूटी नींद

हल्की चोट लगी 

जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जो दो लोग मलबे के नीचे दबे थे उनको बाहर निकाल लिया गया है। शटरिंग गिरने से हादसा हुआ है। दोनों व्यक्ति की हालत ठीक है। मामले में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक व्यक्ति के निजी मकान का निर्माण हो रहा था इसी दौरान हादसा हुआ है।

---विज्ञापन---

तीन मजूदरों की गई थी जान

बता दें कि हाल ही में ग्रेटर नोएडा में एक ऐसी ही घटना सामने आई। जिसमें निजी फर्म के बगल की इमारत की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना गुरुवार को हुई। पुलिस के अनुसार, आसरा प्राइवेट लिमिटेड के बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से ये हादसा हुआ। वे इकोटेक-1 में निर्माण स्थल के बेसमेंट में काम कर रहे थे। इसके बाद बारिश से कमजोर हो चुकी बगल की इमारत की दीवार गिर गई। वहीं ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। यहां निर्माणाधीन मकान से ईंट गिरी, जिससे 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक पर कार्रवाई की थी।

ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट फ्लाइट्स के लिए तैयार, टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा

First published on: Jun 06, 2025 07:14 PM

संबंधित खबरें