यूपी में भाजपा नेता अनिल शर्मा को जान से मारने की धमकी, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के बेटे के समर्थकों पर आरोप

यूपी की महाराजगंज सीट पर प्रचार करने बिहार से यूपी आए भाजपा नेता अनिल कुमार शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में भाजपा नेता ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया है।

Threat to BJP leader Anil Sharma in UP Maharaj Ganj

अनिल शर्मा कुछ दिनों पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे

Threat to BJP leader Anil Sharma in UP Maharaj Ganj: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान से पहले प्रचार का शोर थम गया है। छठे चरण में 7 राज्यों की 58 सीटों पर वोट डाले जाएगा। इस बीच युपी के महाराजगंज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा प्रत्याशी जर्नादन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा नेता अनिल कुमार शर्मा को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह के समर्थकों ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन

अनिल कुमार शर्मा ने इस संबंध में महाराजगंज के एकमा थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है। बता दें कि अनिल कुमार शर्मा इससे पहले कांग्रेस में थे। वे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में उन्होंने बताया कि आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट पर 7250377099 से और 12 बजकर 46 मिनट पर मेरे मोबाइल नं. 981812717 पर धमकी भरा काॅल आया। इस दौरान फोन पर मेरे साथ गाली-गलौज की गई और चुनाव क्षेत्र छोड़कर बाहर जाने को कहा और ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।

विज्ञापन

एफआईआर की काॅपी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा कि ठीक उसके बाद मेरे साथ चल रहे राजन यादव के फोन पर कांग्रेस विधायक अजय कुमार सिंह का फोन आया और कहा कि उनके पास बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह के पीए मोहन शर्मा का फोन आया है। इसमें उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा अविलंब महाराजगंज क्षेत्र छोड़कर चले जाए नहीं तो 5 बजे के पहले उनकी हत्या हो सकती है। जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस अनिल शर्मा की शिकायत पर मामले की जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ