'मोदी का टेंपो अडानी के लिए, मेरा अग्निवीरों के लिए'; राहुल गांधी का Tempo में सफर करने का Video वायरल

Haryana Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। हरियाणा की 10 सीटों पर छठवें चरण में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इस बीच राहुल गांधी ने पंचकूला में टेंपो से सफर किया। इस दौरान टेंपो में मौजूद युवाओं ने उनसे खुलकर बातचीत की और अपनी समस्याएं बताईं।

Rahul Gandhi Tempo Ride Video viral

Rahul Gandhi Tempo Ride Video viral

Rahul Gandhi Tempo Video : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का दौर चल रहा है। इसे लेकर दिग्गज नेता लगातार रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का टेंपो में सफर करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने इस वीडियो में बताया कि उनमें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच क्या अंतर है? पीएम मोदी का टेंपो अडानी के लिए चलता है, लेकिन उनका टेंपो अग्निवीरों और युवाओं के लिए चलता है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने जारी किया टेंपो वाला Video

विज्ञापन

कांग्रेस ने एक्स पर राहुल गांधी के टेंपो वाला वीडियो साझा किया है। पार्टी ने लिखा है कि मोदी का टेंपो अन्याय वाला है तो कांग्रेस का टेंपो न्याय वाला। नरेंद्र मोदी का टेंपो अडानी, अन्याय और भ्रष्टाचार वाला है तो जननायक का टेंपो भागीदारी, न्याय और रोजगार वाला। इस टेंपो में राहुल गांधी युवाओं से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को खत्म करने का किया वादा

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा के पंचकूला में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया था। सम्मेलन से निकलने के बाद वे युवाओं के साथ टेंपो पर सवार हो गए। इस दौरान उन्होंने नौजवानों से बातचीत की और उन्हें विश्वास दिलाया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना कैंसिल कर दी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने टेंपो से डेढ़ से दो किमी तक किया सफर

राहुल गांधी ने युवाओं के साथ टेंपो से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक सफर किया। इस दौरान युवाओं ने कांग्रेस नेता से अपनी समस्याएं बताईं। नौजवानों ने रोजगार को लेकर चिंता व्यक्त की, जिस पर उन्होंने अग्निवीर योजना को खत्म करने का वादा किया। राहुल गांधी को टेंपो पर सवार होता देख उनके सुरक्षा कर्मी एक्टिव हो गए और टेंपो को चारों ओर से घेर लिया। टेंपो के आसपास पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी चल रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ