Noida News: नोएडा में आईटी कंपनी में लगी आग, एक घंटे में सभी को किया गया रेस्क्यू

Noida News: नोएडा में बुधवार को आग लगने की लगातार दूसरी घटना सामने आई है। सेक्अर 63 की डी ब्लाॅक स्थित आईटी कंपनी में आग लग गई। गनीमत रही कि जब आग लगी तो कंपनी के अंदर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे।

fire in noida

Noida: सेक्टर 63 की डी ब्लाॅक स्थित आईटी कंपनी में आग

Noida News: नोएडा में बुधवार को आग लगने की लगातार दूसरी घटना सामने आई है। Sector 63 की डी ब्लाॅक स्थित आईटी कंपनी में आग लग गई। गनीमत रही कि जब आग लगी तो कंपनी के अंदर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। फायर की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे के अंदर स्थिति पर काबू पा लिया। कंपनी के अंदर मौजूद लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। इस मामले में कोई जनहानि नहीं हुई है।

शार्ट सर्किट से लगी आग

आईटी कंपनी में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। जब कंपनी के अंदर आग लगी तो बाहर मौजूद लोगों की भीड़ ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। आग की तेज लपटें धुआं के साथ बाहर निकल रही है। यदि आग लगने के समय कंपनी के अंदर ज्यादा लोग मौजूद रहते तो हादसा बड़ा हो सकता था। आग लगने की घटना के बाद महज 5 मिनट में ही फायर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई इस वजह से आग बड़ा विकराल रूप लेती, इससे पहले ही उसे बुझा दिया गया।

सीढ़ी के रास्ते निकाला गया बाहर

कंपनी में जब आग लगी तो वहां मौजूद कर्मचारियों को सीढ़ी के रास्ते बाहर निकाला गया। उस दौरान लोगों ने अफरा-तफरी का माहौल हुआ, लेकिन फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में रखा। सभी से अपील की गई कि वह संयम रखें। हर स्तर पर उनकी मदद की जा रही है।

लगातार आग लगने के मामले आ रहे सामने

नोएडा में इन दिनों आग लगने के मामले लगातार सामने आ रहे है। कुछ दिन पहले भी नोएडा के मेट्रो अस्पताल, सुमित्रा अस्पताल में आग लगने की घटनाएं सामने आई थी। फायर विभाग की टीम लगातार ऐसी घटनाओं पर काबू पा रही है। हर मामले में शार्ट सर्किट की बात सामने आती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ