News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। गांव के श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों को शव यात्रा गंदे पानी के बीच से गुजरकर ले जानी पड़ी है। गांववासियों ने इस मुद्दे पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से मुख्य मार्ग और श्मशान घाट तक पानी भर गया है।
रोजा जलालपुर गांव के निवासी एडवोकेट संजय सिंह ने बताया कि गांव में बढ़ती आबादी के बावजूद यहां की मूलभूत सुविधाएं अत्यंत खराब हैं। उनका कहना है कि यहां पानी निकासी के लिए न तो नालियां हैं और न ही सीवर की व्यवस्था है। बारिश के कारण गांव के मुख्य मार्ग पर हमेशा जलभराव रहता है। बुधवार को गांव में एक महिला की मौत हो गई थी। शव यात्रा श्मशान घाट ले जाते वक्त लोगों को गंदे और बदबूदार पानी में से गुजरना पड़ा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी से होकर गुजरी शव यात्रा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : रोजा जलालपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बुधवार को गांव के श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों को शव यात्रा गंदे पानी के बीच से गुजरकर ले जानी पड़ी है। pic.twitter.com/T3Zk9ciLba
— Praveen Vikram Singh (@praveen_singh5) July 9, 2025
संजय सिंह ने बताया कि श्मशान घाट की सड़क पर तीन से चार फीट तक गंदा पानी भर चुका है। श्मशान घाट के अंदर भी पूरा पानी भरा हुआ है। यहां तक कि शव दहन की जगह और शव यात्रा के लिए बने अन्य स्टेज की हालत भी खराब हो चुकी है। श्मशान घाट में बिजली, लकड़ी रखने के भी कोई उचित इंतजाम नहीं हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या के बारे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पहले भी सूचित किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि यदि यही स्थिति रही तो बारिश के मौसम में समस्या और भी गंभीर हो जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं की गई और श्मशान घाट में जरूरी सुधार नहीं किए गए तो उनको सड़क पर उतरना पड़ेगा। लगातार ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ रही है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गरीब रथ ट्रेन से निकला धुआं, मची अफरा-तफरी
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।