Noida News: नोएडा में साइबर अपराधियों ने ठगे 34 लाख, शेयर मार्केट में दोगुना कमाने का दिया झांसा

Noida News: नोएडा में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले लगातार बढ़ रहे है। ताजा मामले में पीड़ित राम बहादुर से 34 लाख की ठगी कर ली गई। उनको शेयर मार्केट में निवेश कर मोटी रकम कमाने का झांसा दिया गया था।

Instagram Scam Money frauds online cyber crime

इंस्टाग्राम फ्रॉड

Noida News: नोएडा में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले लगातार बढ़ रहे है। ताजा मामले में पीड़ित राम बहादुर से 34 लाख की ठगी कर ली गई। उनको शेयर मार्केट में निवेश कर मोटी रकम कमाने का झांसा दिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटने के साथ ही यह पता करने में जुट गई है कि किस खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर मिला था मैसेज

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसको इंस्टाग्राम पर एसबीआई सिक्योरिटीज के नाम से एक मैसेज मिला था। इस मैसेज में एक लिंक दिया गया था। उस पर क्लिक करने के बाद एक फोन नंबर आया और चैटिंग शुरू हो गई। चैट के दौरान व्यक्ति ने शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ के बारे में जानकारी दी। कहा गया कि अगर वह एक लाख रुपये लगाएंगे, तो उन्हें 1.15 लाख रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

लालच पड़ गया भारी

लालच में आकर रामबहादुर ने पांच हजार रुपये का निवेश किया, जो बढ़कर 5448 रुपये हो गए। इसके बाद उन्होंने लगातार फंड डाले और 34 लाख रुपये का निवेश कर दिया। जब उन्होंने अपने ट्रेडिंग अकाउंट से पैसे निकालने की कोशिश की, तो सामने वाले ने उन्हें 23.89 लाख रुपये कमीशन के तौर पर जमा करने की मांग की। उसके बाद रामबहादुर ने एसबीआई सिक्योरिटीज के सेक्टर 18 स्थित आफिस में संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि ऐसा कोई प्लान या कारोबार यहां नहीं होता।

पहले से 83 लोग थे

ठगों ने एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया था, जिसमें पहले से 83 लोग जुड़े हुए थे। सभी से इसी तरह की ठगी की जा रही थी। साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रयास कर रही है कि ठगी की रकम को जल्द से जल्द फ्रीज कराया जा सकें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ