विमल मिश्रा/आगरा
ताजमहल घूमने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों के साथ सुरक्षाकर्मियों का व्यवहार उनके अनुभव को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। इसी बीच एक नया मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने ताजमहल में तैनात एक पुलिसकर्मी पर बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अंकिता नामक एक यूजर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैं इस समय ताजमहल पर हूं और स्मारक के अंदर एक कांस्टेबल ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी दी कि वह मुझे थप्पड़ मारेगा। उसने मेरे और मेरे परिवार के साथ बहुत कठोर भाषा में बात की। मुख्य मकबरे के अंदर उसने मुझे गालियां भी दीं।”
लड़की ने कहा-पुलिसकर्मी ने दी गालियां
युवती ने पोस्ट में यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा, “कृपया जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें। मैं अपने परिवार के साथ हूं। जब मेरे भाई ने बीच में टोका कि आप एक लड़की से इस तरह कैसे बात कर सकते हैं, तो उसने हमें गालियां देनी शुरू कर दीं।”
Agra
इस शिकायत पर यूपी पुलिस ने आगरा पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जवाब में युवती ने बताया कि उसने जरूरी जानकारी साझा कर दी है और फिर कार्रवाई की अपील की। हालांकि, अभी तक आगरा पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ क्या कदम उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस ने चोर की जगह लिखा CJM नगमा खान का नाम, कांग्रेस ने उठाया सवाल
पुलिस का संवेदनशील चेहरा भी सामने आया
इस मामले के बीच पुलिस की एक सकारात्मक पहल भी देखने को मिली। बिहार से ताजमहल घूमने आए एक परिवार के पांच वर्षीय बच्चे के अचानक बेहोश हो जाने पर पुलिस ने तुरंत सहायता पहुंचाई। बताया गया कि गर्मी और बुखार के चलते बच्चा पश्चिमी गेट पर बेहोश हो गया था, जिससे उसकी मां घबरा गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही ताज सुरक्षा थाना की क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भिजवाया।
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
2 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
4 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
5 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
5 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
6 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
9 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
11 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
12 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines