Sonbhadra News: यूपी के होटल के कमरे में मिला भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Subhash Chandra Tiwari, Subhash Chandra Tiwari passes away, Subhash Chandra Tiwari death, Bhojpuri director found dead
विज्ञापन

Sonbhadra News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर सुभाष चंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। वे एक फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी टीम के साथ होटल तिरुपति में ठहरे हुए थे। यूपी पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशवीर सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि उनके शरीर पर कोई घाव नहीं मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1661365955316817920

महाराष्ट्र के रहने वाले थे सुभाष चंद्र तिवारी

सुभाष चंद्र तिवारी महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उनके अंतिम संस्कार और मौत के कारण के बारे में अधिक जानकारी का अभी इंतजार है। बता दें कि टीवी एक्टर नितेश पांडे की भी महाराष्ट्र के इगतपुरी के एक होटल में डेडबॉडी मिली थी।

इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए पिछले कुछ दिन कठिन रहे हैं। चंद दिनों के अंतराल में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री ने चार होनहार शख्सियतों को खो दिया। युवा टेलीविजन अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का 22 मई को निधन हो गया था। एक दिन बाद साराभाई वर्सेज साराभाई की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन

51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से नितेश पांडे की मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार 25 मई को मुंबई में होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ