UP SI suspend Demanding Bribe: यूपी पुलिस एक ओर ताबड़तोड़ हार्डकोर अपराधियों के एनकाउंटर कर रही है तो वहीं दूसरी ओर वह अपने कारनामों की वजह से चर्चा में रहती है। मऊ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दारोगा जयप्रकाश यादव को थाना प्रभारी संजय सरोज ने सम्मानित कर विदा किया। इतना ही नहीं उनके लिए पार्टी का आयोजन भी किया गया।
बता दें कि कुछ दिनों पहले मऊ के एसपी इलामारन ने दारोगा जयप्रकाश यादव को रिश्वत के एक मामले में सस्पेंड किया था। एसपी ने बताया कि यह पूरा मामला दोहरीघाट क्षेत्र के मांदी-सिपाह चौकी क्षेत्र का था। यहां गांव के कमलेश कुमार ने एसपी को पत्र लिखकर थानाध्यक्ष संजय सरोज और चौकी इंचार्ज जयप्रकाश पर एक केस को सुलझाने के मामले में 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इसके लिए उन्होंने कुछ ऑडियो क्लिप भी उपलब्ध कराए थे।
ये भी पढ़ेंः पड़ोसन संग अंतरंग पकड़े सिपाही का वीडियो वायरल, पति की शिकायत पर अमरोहा पुलिस से सस्पेंड हुआ पड़ोसी
जांच में दोषी पाए गए थे दारोगा
एसपी इलामारन ने मामले की जांच एएसपी को सौंप दी। एएसपी की जांच में चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ऐसे में अब उसी दारोगा को थानाध्यक्ष संजय सरोज का ससम्मान विदाई देना सवाल खड़े कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः यात्रीगण कृपया ध्यान दें! यहां रक्षाबंधन पर फ्री बसों की सेवा के साथ मिलेगी सुपरफास्ट ट्रेन सर्विस
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines