पड़ोसन संग अंतरंग पकड़े सिपाही का वीडियो वायरल, पति की शिकायत पर अमरोहा पुलिस से सस्पेंड हुआ पड़ोसी

Amroha News: यूपी के अमरोहा में एसपी ने कार्रवाई करते हुए सिपाही को सस्पेंड कर दिया। सिपाही को विवाहिता के साथ रंगरेलियां मनाते हुए उसके पति ने पकड़ लिया था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Video of Constable Caught Intimate Neighbor

विवाहिता और यूपी पुलिस का काॅन्स्टेबल

Video of Constable Caught Intimate Neighbor: अमरोहा में पड़ोसन संग रंगरेलियां मनाते पकड़े गए यूपी पुलिस के सिपाही को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इसके लिए सीओ सिटी ने सिपाही के खिलाफ संस्तुति रिपोर्ट बनाकर भेजी थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विवाहिता के पति ने बनाया था।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही एक कमरे में बंद है वहीं पत्नी दूसरी ओर भाग रही है। जबकि वीडियो बना रहा विवाहिता का पति जोर-जोर से चिल्ला रहा है और पड़ोसियों को आवाज लगा रहा है। विवाहिता का पति सिपाही से कह रहा है कि मैं तेरी नौकरी खा जाऊंगा। तुमने मेरी जिदंगी बर्बाद कर दी है। यही बात वह पत्नी के लिए भी कहता है। पत्नी से कहता है कि तेरी पोल आज खुल गई। आज मैं पड़ोसियों को तेरी ये करतूत बताऊंगा।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार रात सिपाही नरेश कुमार पड़ोस में रहने वाली विवाहिता के साथ रंगरेलियां मना रहा था। तभी अचानक विवाहिता का पति आ गया और उसने सिपाही को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पति ने जमकर बवाल काटा और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। मौके पर जमा हुए पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सिपाही को कैद से मुक्त कराया और समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

ऐसे सिपाही पर फिदा हुई विवाहिता

विवाहिता और उसके पति के बीच किसी न किसी बात को लेकर हमेशा विवाद रहता था। इस दौरान पड़ोस में रह रहा सिपाही वर्दी का रौब दिखाकर दोनों का बीच बचाव करता था। ऐसे में सिपाही की दरियादिली देख विवाहिता उस पर फिदा हो गई। मौका पाकर गुरुवार रात को सिपाही विवाहिता से मिलने पहुंचा। कमरे में बंद होकर रंगरेलियां मना रहा था तभी विवाहिता का पति आ गया। जिसके बाद यह बवाल हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ