उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू करने से पहले आज एक भव्य कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसी बीच अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने देश के लोगों से एक खास अपील की है। अपनी अपील में चंपत राय ने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से मना करते हुए अयोध्या न आने के लिए कहा है।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव लोगों से अपील
चंपत राय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या न आएं। उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 3, 4 और 5 जून आमंत्रित नहीं किया गया है। इन दिनों में सिर्फ वे ही श्रद्धालु अयोध्या आएं, जिन्हें रामलला के दर्शन करने हैं। उन्होंने कहा कि अभी मौसम भी अनुकूल नहीं है। ऐसे में श्रद्धालु अभी कुछ महीनों तक राम दरबार और परकोटे में बनाए गए मंदिरों के दर्शन नहीं कर पाएंगे। राम मंदिर निर्माण की परेशानियां भी सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘नालियों में न बहाने दें कुर्बानी का खून…’, ईद-उल-अजहा पर मौलाना ने जारी की एडवाइजरी
कब है प्राण प्रतिष्ठा समारोह?
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से अयोध्या में राम मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार समेत 8 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह किया जाएगा। जिसके लिए औपचारिक निमंत्रण भेजने शुरू कर दिए गए हैं। बता दें कि 5 जून को राम दरबार और परकोटे में बने मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आज 2 जून को शाम 4:00 बजे सरयू तट से राम मंदिर के लिए जल कलश यात्रा निकलेगी। इसके बाद 3 जून सुबह 6:30 बजे अनुष्ठान शुरू होगा।
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
39 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
17 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
17 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
18 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
18 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines