---विज्ञापन---

UP: बीजेपी के पूर्व विधायक धीरज ओझा और उनके भाई पर जानलेवा हमला

Attack on BJP former MLA Dheeraj Ojha: पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक के आरोपों के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

---विज्ञापन---

Attack on BJP former MLA Dheeraj Ojha: प्रतापगढ़ के रानीगंज से पूर्व भाजपा विधायक धीरज ओझा और उनके भाई पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर तीन गाड़ियों में आए तो और विधायक और उनके भाई पर जमकर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और एक हमलावर को पकड़ लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

सांसद पर लगाया हमला करवाने का आरोप

पुलिस के अनुसार विधायक और उनके भाई को मामूली चोटें आई हैं। उनका नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज करवाया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में विधायक ने एक सांसद पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार विधायक और उनके भाई के बयान लिए गए हैं, जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं उनका पता लगाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में मोमोज खाने से महिला की मौत, 20 लोग बीमार

फायरिंग से आसपास के लोग डर गए

जानकारी के अनुसार तीन गाड़ियों में बड़ी संख्या में हमलावर आए। आते ही बदमाशों ने विधायक पर फायिंग शुरू कर दी, जब उनके भाई उन्हें बचाने आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला किया। शोर-शराबा और फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए। कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

---विज्ञापन---

सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही

पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक के आरोपों के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है, विधायक के घर के आसपास पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक के बयान लिए गए हैं। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: किरण जाट कौन? पहले पति ने तलाक मांगा, फिर प्रेमी भी साथ छोड़ गया; नौकरी के चक्कर में पहुंची जेल

---विज्ञापन---

First published on: Oct 28, 2024 07:04 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola