हैदराबाद में मोमोज खाने से महिला की मौत, 20 लोग बीमार

Hyderabad Woman dies after eating momos: पुलिस के अनुसार जिस फूड स्टॉल से मोमोज खाए गए तो वहां से सैंपल उठाए गए हैं। स्टॉल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

veg momos

veg momos Image Credit: Freepik

Hyderabad Woman dies after eating momos: हैदराबाद में मोमोज खाना लोगों के लिए आफत बन गया। यहां बंजारा हिल्स के नंदीनगर में सड़क किनारे एक फूड स्टॉल पर मोमोज खाने के बाद लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई। बीमार होने के बाद एक महिला की मौत हो गई है और करीब 20 से ज्यादा लोग बीमार हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने फूड स्टॉल मालिक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को लोगों ने मोमोज खाए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। सोमवार को महिला की मौत के बाद लोगों ने इस बारे में बंजारा हिल्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फूड स्टॉल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इस बारे में स्थानीय सिविक एजेंसियों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

बीमार लोगों में दिखे ये लक्षण

पुलिस के अनुसार अस्पताल पहुंचे लोगों ने पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की। महिला के मरने के बाद डॉक्टरों ने उसके पेट से सैंपल लिए हैं, जांच के बाद लोगों के बीमार होने का स्पष्ट कारण पता चलेगा। पुलिस के अनुसार महिला के परिजनों का बयान लिया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन

मोमोज के सैंपल लिए गए

पुलिस के अनुसार जिस फूड स्टॉल से मोमोज खाए गए तो वहां से भी  सैंपल उठाए गए हैं। इस बारे में सिविक एजेंसियों को जांच करने और अन्य फूड स्टॉल की निगरानी करने का आग्रह किया गया है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ