हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Kisan Yojana: 9.7 करोड़ किसानों के खिले चेहरे, जारी हुई पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

PM Kisan Yojana 20th Installment Released: किसानों को आज खुशखबरी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका फायदा मिला है।

विज्ञापन
Photo Credit- ANI

PM Kisan Yojana 20th Installment Released: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे। जहां पर पीएम ने किसानों के इंतजार को खत्म करते हुए पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इसका सीधा फायदा 9.7 करोड़ किसानों को मिला है। 20वीं किस्त में कुल 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई । वाराणसी में मंच पर पीएम के साथ UP के CM योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई नेता शामिल रहे। किस्त जारी करने के बाद PM ने जनता को संबोधित भी किया।

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

पिछले तीन महीनों से पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार था, जो आज खत्म हो गया है। पीएम ने वाराणसी पहुंचकर 20,000 करोड़ से ज्यादा की रकम जारी की। इसी के साथ 9.7 करोड़ किसानों के खाते में उनकी राशि पहुंच गई। पिछली बार 19वीं किस्त फरवरी के महीने में पीएम ने बिहार से जारी की थी। पिछली बार ये किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पीएम मोदी ने बीते दिन किस्त जारी करने को लेकर एक्स पर अपडेट दिया था। पीएम का ये 51वां काशी का दौरा है।

ये भी पढ़ें: किसानों का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन आएगी 20वीं किश्त, पहले से कर लें ये जरूरी काम

विज्ञापन

कैसे चेक करें स्टेटस?

जिन किसानों ने पीएम सम्मान निधि योजना से खुद को जोड़ रखा है, उनके खातों में आज से ही पैसे आने शुरू हो जाएंगे। पैसे आपके खाते में आए कि नहीं ये देखने के लिए pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां पर Know Your Status का ऑप्शन खुलकर सामने आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और कैप्चा कोड मांगा जाएगा, उसको भर दें। इसके बाद OTP आएगा उसको भरने के बाद वेरीफाई हो जाने पर अपने खाते का बैलेंस देख सकते हैं।

क्या है पीएम किसान योजना?

भारत सरकार ने फरवरी 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि किस्तों में जारी की जाती है। इसके लिए हर चौथे महीने सरकार किसानों के लिए 2 हजार रुपये की किस्त जारी करती है। इसमें अब तक 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब 21वीं किस्त दिसंबर के महीने में जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसानों की क्या होनी चाहिए उम्र, जानें क्या हैं ये नियम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola