हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

5 दरिंदों ने मिलकर किया नाबालिक से दुष्कर्म, पुलिस ने 4 घंटे में किया गिरफ्तार

जौनपुर के शाहगंज में एक नाबालिक लड़की के साथ पांच दरिंदों ने दरिंदगी की। आरोपियों ने लड़की को सड़क किनारे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार घंटे में सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें नाबालिक लड़के भी शामिल हैं।

विज्ञापन
UP News

नितिश कुमार, यूपी 

यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिक लड़की के साथ पांच लड़कों ने गैंगरेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को महिला जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मेडिकल रिपोर्ट से भी दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 विशेष टीमें गठित की।

आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी

SP Dr. कौस्तुभ के निर्देश पर इन पांच टीमों ने चार घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें 5 मुख्य आरोपियों के अलावा 4 और लोग भी शामिल हैं, जिन्हें सह अभियुक्त कहा जा रहा है। इन सभी आरोपियों को नाबालिग बताया गया है। शाहगंज थाना में इस मामले में धारा 137(2), 70(2), 351(3), 3(5) BNS और पाक्सो एक्ट की धारा 04(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिक हैं और इनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

छिपे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी

घटना के बाद SP ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी एक बिल्डिंग में छिपे हुए हैं और भागने की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो वे बिल्डिंग की छत से कूदकर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान कुछ आरोपियों को चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया है।

सख्त कार्रवाई का वादा

इस अपराध को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे और नाबालिक पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरे जिले में पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola