पतंजलि सालों से देशवासियों और दुनिया के कोने-कोने में बैठे अपने उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान कर रहा है। हर्बल और केमिकल रहित उत्पाद और असरदार आयुर्वेदिक हर्ब्स ने लोगों की सेहत का भी ख्याल रखा है। पतंजलि बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित कंपनी है। इस कंपनी का उद्देश्य सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं है। कंपनी ने लोकल फॉर वोकल से लेकर स्वदेशी को बढ़ावा देने वाले लक्ष्यों को बखूबी निभाया है। किफायती दाम में खानपान की चीजों से लेकर स्किन केयर, हेयर केयर, क्लीनिंग और दवाएं सबकुछ कंपनी ने प्रोवाइड करवाया है। भारतीय बाजार में पतंजलि ब्रांड वैल्यू बढ़ने का मुख्य कारण यही है। कंपनी ने अपने मुनाफे से गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के डेव्लेपमेंट में भी काम किया है।
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय उपभोक्ताओं के बीच हेल्दी फूड्स को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है। लोग अब सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि पोषण और शुद्धता को भी प्राथमिकता देने लगे हैं। इसी बदलाव की अगुवाई करने वालों में एक प्रमुख नाम पतंजलि फूड्स का भी है।
ये भी पढ़ें-पतंजलि का विजन भारत के उद्योग जगत में कैसे ला रहा है क्रांतिकारी बदलाव?
1. आयुर्वेद और आधुनिकता का संतुलन
पतंजलि की सबसे बड़ी ताकत इसका आयुर्वेदिक आधार है। बाबा रामदेव के नेतृत्व में पतंजलि फूड्स ने प्राकृतिक और आयुर्वेदिक सिद्धांतों के साथ आधुनिक फूड प्रोडक्शन की तकनीकों को जोड़ा है। इससे उपभोक्ताओं को ऐसे प्रोडक्ट मिल रहे हैं, जो पारंपरिक और आज के समय की जरूरतों को भी पूरा करते हैं।
2. रसायन-मुक्त और शुद्ध उत्पाद
पतंजलि फूड्स अपने उत्पादों में रसायनों, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल रंगों का उपयोग नहीं करता है। यह उनके ब्रांड की एक महत्वपूर्ण खासियत है। चाहे वह फोर्टिफाइड कुकिंग ऑयल हो, ऑर्गेनिक आटा हो, देसी घी हो या बिना मैदा के बनाए गए स्नैक्स हों। पतंजलि का हर फूड और अन्य उत्पाद स्वच्छता और गुणवत्ता का मेल है।
3. स्वदेशी को बढ़ावा
पतंजलि ‘स्वदेशी अपनाओ’ की भावना को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। इससे सीधा असर देश के किसानों, छोटे उद्योगों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। यह न केवल भारत के आर्थिक विकास में योगदान दे रहा है बल्कि उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर भारत की भावना से भी जोड़ रहा है।
4. किफायती दाम
जहां हेल्दी फूड आमतौर पर काफी महंगे होते हैं, पतंजलि ने उन्हें आम आदमी की पहुंच में प्रदान करने के लिए कम दामों में प्रोवाइड करवाया है। बड़े-बड़े मेट्रो शहरों से लेकर छोटे गांवों तक, पतंजलि फूड्स के उत्पाद आसानी से उपलब्ध हैं और वह भी वाजिब कीमतों पर।
5. ग्राहकों का विश्वास
पतंजलि की सबसे बड़ी जीत उपभोक्ताओं का भरोसा है। लोग इसे सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि एक आंदोलन के रूप में देखते हैं, एक ऐसा आंदोलन जो स्वास्थ्य, स्वदेशी और संस्कार से जुड़ा हुआ है। पतंजलि फूड्स न केवल हेल्दी फूड मार्केट में बदलाव ला रहा है बल्कि एक ऐसी क्रांति को जन्म दे रहा है, जो भारत के लोगों में खान-पान की सोच को बदल रही हैं।
ये भी पढ़ें-Patanjali की रिसर्च को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता, अब सोरायसिस का इलाज हुआ संभव
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
7 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
16 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
17 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines