Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नोएडा में तत्काल टिकट के नाम पर लगता था चूना, एक गिरफ्तार

नोएडा: होली पर तत्काल टिकट करवाने के नाम पर रेलवे को 40 लाख का चूना लगाने वाले एक शख्स को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के अनुसार आरोपी अवैध रूप से रेलवे के तत्काल टिकट करवाने वाले गैंग का सरगना है। वह कई साल से रेलवे के ई-टिकटों की कालाबाजारी कर रहा […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Feb 28, 2023 22:26
Railway Recruitment 2024
रेलवे में भर्तियों का सालाना कैलेंडर जारी

नोएडा: होली पर तत्काल टिकट करवाने के नाम पर रेलवे को 40 लाख का चूना लगाने वाले एक शख्स को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के अनुसार आरोपी अवैध रूप से रेलवे के तत्काल टिकट करवाने वाले गैंग का सरगना है। वह कई साल से रेलवे के ई-टिकटों की कालाबाजारी कर रहा था।

अपार्टमेंट में छापेमारी कर पकड़ा 

आरपीएफ के अनुसार अनुमान है कि अब तक उसने 40 लाख से ज्यादा का अवैध कारोबार किया है। आरोपी को पंचवटी अपार्टमेंट सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल दादरी के थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा और उनकी टीम ने आरोपी को सोमवार रात गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

शिकायत मिल रही थी 

आरपीएफ के अनुसार आरोपी ने अभी तक कई लोगों को टिकट बेचे थे। वह अवैध रूप से यह कारोबार चला रहा था। इस बारे में शिकायत मिली थी कि कोई तत्काल टिकट में हेराफेरी कर रहा है। शिकायत के आधार पर टीम गठित की गई और योजनाबद्व तरीके से छापेमारी कर आरोप को पकड़ा गया।

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 28, 2023 10:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.