हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Noida News: नोएडा में 4 बजे भाई से वीडियो काॅल पर की बात, महिला इंजीनियर की मौत, पति-ससुर पहुंचे सलाखों के पीछे

Noida News: नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित आईवी काउंटी सोसायटी में रहने वाली महिला इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत से पहले महिला ने अपने भाई से वीडियो काॅल पर बात करके दहेज उत्पीड़न की बात बताई थी।

विज्ञापन
Suicide

Noida News: नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित आईवी काउंटी सोसायटी में रहने वाली महिला इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत से पहले महिला ने अपने भाई से वीडियो काॅल पर बात करके दहेज उत्पीड़न की बात बताई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर महिला के पति आदित्य व ससुर रामरूप को धर दबोचा है। सास व ननद फरार हैै। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

2023 में हुई थी शादी

जांच में पता चला है कि गाजियाबाद के रहने वाले अनमोल गोयल की बहन दीपिका गोयल की शादी वर्ष 2023 में नोएडा में रहने वाले आदित्य से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दीपिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज में घर व बड़ी कार की मांग की जाती थी। इसका जिक्र महिला ने मौत से पहले अपने घरवालों से किया था।

साॅरी व आइ लव यू का भेजा मैसेज

दीपिका ने बुधवार को 4 बजे अपने भाई अनमोल से वीडियो काॅल पर बात की थी। रात पौने नौ बजे फैमिली ग्रुप पर बहन के नंबर से बाय, साॅरी व आइ लव यू का मैसेज भेजा गया। आरोप है कि सारे मैसेज आरोपी पति ने भेजे।

विज्ञापन

पार्क में घूमने की कही बात

ग्रुप पर मैसेज आने के बाद जब अनमोल ने बहन के पति को फोन किया तो उससे कहा गया कि दीपिका नीचे पार्क में घूमने गई है। शक होने पर जब परिजन यहां पहुंचे तो उसका शव पंखे से लटका मिला है। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील सोसायटी में 3 दिन में 2 बार गिरा प्लास्टर, निवासी में आक्रोश

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola