ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील सोसायटी में 3 दिन में 2 बार गिरा प्लास्टर, निवासी में आक्रोश

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की जान हलक में है। सेक्टर 16 बी स्थित पंचशील ग्रीन्स 1 सोसायटी में शनिवार सुबह एक बार फिर प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई, जिससे परिसर में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

Plaster Fall Greater Noida

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की जान हलक में है। सेक्टर 16 बी स्थित पंचशील ग्रीन्स 1 सोसायटी में शनिवार सुबह एक बार फिर प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई, जिससे परिसर में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार रात भी प्लास्टर महिला के सिर पर गिर गया था। लगातार दूसरी घटना से निर्माण क्वालिटी पर सवाल उठ रहे है।

8 मंजिल से गिरा प्लास्टर

सी 2 टावर के फ्लैट नंबर 801 की बालकनी से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया, जो सीधे नीचे स्थित फ्लैट नंबर 102 की बालकनी में बने टीन शेड पर आया। तेज आवाज के साथ गिरे इस प्लास्टर से टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके जैसी हुई हुई आवाज

निवासी रजनीश ने बताया कि घटना सुबह के समय की है जब लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। टीन शेड पर प्लास्टर गिरते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई। आसपास के लोग डर गए। उन्होंने बताया कि बालकनी में डेकोरेशन का कार्य भी किया गया था, जिसे नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि पास ही के एक फ्लैट की बालकनी में लोग सुबह चाय पी रहे थे। उनके फ्लैट में भी प्लास्टर के टुकड़े गिरे, जिससे वह भी घबरा गए।

3 दिन में दूसरा मामला

इससे पहले बृहस्पतिवार को बी-2 टावर के पास एक महिला के सिर पर प्लास्टर गिर गया था, जिससे महिला को चोट आई थी। यह 3 दिन के अंदर दूसरी घटना है, जिससे सोसायटी के लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ती जा रही है।

कुछ समय पहले ही हुआ था काम

निवासी विकास कुमार ने बताया कि प्लास्टर गिरने की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। कुछ समय पहले ही रिपेयरिंग का काम कराया गया था, लेकिन वह टिकाऊ साबित नहीं हुआ। हर दिन किसी न किसी टावर से प्लास्टर गिरने की खबर सुनने को मिल रही है। निवासियों की मांग है कि निर्माण कंपनी और मेंटेनेंस एजेंसी इस पर तत्काल कार्रवाई करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ