हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नोएडा में स्ट्रीट डाॅग का कहर, सोसायटी में चार लोगों को काटा

Noida News: नोएडा के सेक्टर 76 में स्ट्रीट डाॅग का कहर देखने को मिला है। आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइयटी में स्ट्रीट डाॅग ने दो दिन में चार लोगों को काट लिया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (Photo Source Social Media)

Noida News: नोएडा के सेक्टर 76 में स्ट्रीट डाॅग का कहर देखने को मिला है। आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइयटी में स्ट्रीट डाॅग ने दो दिन में चार लोगों को काट लिया है। डाॅग के हमले से स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि अब सोसायटी के निवासी बाहर निकलने से डर रहे है। लोगों ने प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार और मंगलवार को जारी रहा कहर

एओए अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि सोमवार को सोसायटी में कार्यरत दीपक कुमार (मेंटेनेंस मैनेजर) मोहित और अतुल (हाउसकीपिंग स्टाफ) पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उन्हें घायल कर दिया है। मंगलवार को कर्मचारी विनय को भी कुत्तों ने काट लिया। इस घटना से पूरी सोसायटी में डर का माहौल फैल गया है।

धमकी भरे फोन आने का आरोप

आरोप है कि कुत्तों के हमलों के बाद जब स्टाफ और एओए ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया तो उन्हें धमकी भरे फोन आने लगे। विकास सिंह ने बताया कि हमें फोन पर कहा गया कि अगर कुत्तों को हाथ लगाया गया तो जान से मार दिया जाएगा। यहां तक कि परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस से की गई शिकायत

एओए की ओर से इस मामले में सेक्टर 113 थाने में शिकायत की गई है। पीड़ित कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया है। सभी घायल अपने अपने कार्यों में व्यस्त थे जब उन पर अचानक कुत्तों ने हमला किया।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ईकोविलेज 1 के आस-पास ऐसा क्या हो रहा कि लड़कियों को हो रही दिक्कत, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola