Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ईकोविलेज 1 के आस-पास ऐसा क्या हो रहा कि लड़कियों को हो रही दिक्कत, जानें पूरा मामला

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी के आस-पास अतिक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इस संबंध में निवासी रंजना सुरी भारद्वाज ने आवाज उठाई है।

Ecovillage 1 Encroachment

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज 1 सोसायटी के पास मौजूद अतिक्रमण।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी के आस-पास अतिक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इस संबंध में निवासी रंजना सुरी भारद्वाज ने आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल की है। इसमें कहा गया है कि सिगरेट की अवैध दुकानें लग रही है, इस वजह से लड़कियों का पैदल वाॅक करना मुश्किल होता है। सोसायटी के पास कबाड़ की दुकानें भी लग रही है। इससे अतिक्रमण बढ़ रहा है। इस पर लगाम लगाने की जरूरत है।

विज्ञापन

एक बार हो चुकी है कार्रवाई

रंजना का कहना है पूर्व में भी ऐसे अतिक्रमण सोसायटी के आस-पास किए गए थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत करने के बाद उन अतिक्रमण को हटाया गया। अब एक बार फिर से सोसायटी के आस-पास अतिक्रमण होने लगा है। इसको तुरंत हटाने की जरूरत है। यदि ऐसा नहीं होता है तो लोगों को दिक्कत होती है।

विज्ञापन

रात के अंधेरे में होता है जमावड़ा

आरोप है कि रात के अंधेरे में दुकानों के आस-पास सिगरेट पीने वालों का जमावड़ा लगता है। सोसायटी में बड़ी संख्या में लोग रहते है। ऐसे में अवैध दुकानों के पास होने वाली गलत गतिविधियों से लोग परेशान होते है। निवासियों ने मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।

विज्ञापन

क्या बोले प्राधिकरण के अधिकारी?

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। संबंधित वर्क सर्किल अधिकारी को इस संबंध में सूचित कर कार्रवाई कराई जाएगी। अतिक्रमण को वहां से हटाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ