नोएडा में कल से खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल, समय बदला, DM ने जारी किया आदेश

Noida School Updates: यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल बदले हुए समय के बाद कल से ओपन हो जाएंगे। इसको लेकर जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी ने आदेश जारी किया है।

Noida School Reopening

Noida School Reopening

Noida School Reopening: यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल यानी बुधवार से खुल जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के द्वारा संचालित स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी से सुबह 9 बजे से कक्षाएं संचालित होंगी। बता दें कि जिले में इससे पहले नोएडा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते कक्षा 1 से 8 तक की स्कूलों में 3 जनवरी से छुट्टियां घोषित कर दी गई थी।

गाजियाबाद में छुट्टियां बढ़ी

बता दें कि जहां एक ओर गौतमबुद्धनगर में कल से स्कूल खुलने जा रहे हैं तो वहीं गाजियाबाद में जिला प्रशासन ने बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 18 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। गाजियाबाद में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह फैसला अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए किया है। ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके।

गाजियाबाद-नोएडा में 14 जनवरी तक थी छुट्टियां

इससे पहले गाजियाबाद और नोएडा में 14 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई थी। हालांकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इन कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। यह कदम छात्रों को ठंड से बचाने और सेहत की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ