हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Noida News: प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्रवाई; 32 फार्म हाउस पर चला बुलडोजर

विज्ञापन

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्राधिकरण की ओर से डूब क्षेत्र और सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्ति दिलाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भी नोएडा प्राधिकरण ने यमुना और हिंडन के डूब क्षेत्र में अभियान चलाया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।

सेक्टर-135 के पास हुई कार्रवाई

नोएडा प्राधिकरण की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-135 स्थित यमुना के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। गांव नगली नगला, असदुल्लापुर, छपरौली बांगर और दोस्तपुर मंगरौली में अवैध व अनाधिकृत रूप से करीब एक लाख वर्ग मीटर जमीन पर बनाए गए 32 फार्म हाउसों के निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

40 करोड़ की जमीन पर था अवैध कब्जा

बताया गया है कि नोएडा भूलेख विभाग और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ इन अवैध निर्माणों का ध्वस्त किया है। इस कार्रवाई में नोएडा प्राधिकरण के लगभग 100 छोटे-बड़े कर्मचारी, 3 जेसीबी मशीनें और 5 डंपरों का प्रयोग किया गया। प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि इस जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ थी।

विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने लोगों को किया आगाह

इस कार्रवाई के साथ ही नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने लोगों को आगाह किया है कि वे नदियों के डूब क्षेत्र और अधिसूचित क्षेत्रों में काटी जा रही कॉलोनियों या फार्म हाउसों के चंगुल में न फंसे। प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि नोएडा के डूब क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण या फिर जमीन की खरीद फरोख्त पूरी तरह से वर्जित है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola