Noida News: नोएडा में सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के बाथरूम में एक कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
अस्पताल के बाथरूम में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में संजय कुमार रेडियोलॉजिस्ट असिस्टेंट था। संजय गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को संजय अस्पताल में ही लापता हो गया। जब उसे ढूंढा गया तो उसका शव अस्पताल के बाथरूम में पड़ा मिला। अस्पताल के डॉक्टर उसे उठाकर वार्ड में ले गए। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर संजय के परिजन और थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने अस्पताल पर लगाया आरोप
बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। परिजनों का आरोप है कि संजय के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ जो उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन उनसे कुछ छुपा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की मौत सुबह छह बजे ही हो गई थी। उनको जानकारी सुबह 11 बजे दी गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस के समझाने-बुझाने पर परिजन शांत हुए। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने अभी तक किसी भी तरह की शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines