Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नोएडा में कोरोना का विस्फोट, एक दिन में मिले 45 नए मरीज

Noida News: नोएडा में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को नोएडा में कोरोना के 45 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। कोरोना बढ़ी तेजी से नोएडा में फैल रहा है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 3, 2025 18:59
Noida News, Corona Virus Active Case, नोएडा न्यूज, ताजा खबर, कोरोना वायरस, Latest News
नोएडा में कोरोना के 45 नए मरीज मिले

Noida News: नोएडा में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को नोएडा में कोरोना के 45 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। कोरोना बढ़ी तेजी से नोएडा में फैल रहा है। 45 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद संख्या बढ़कर 107 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पिछले करीब 24 घंटे में 6 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। मंगलवार को मिले मरीजों में 3 बच्चे, 50 से 55 की उम्र के पुरुष और महिलाएं शामिल हैं।

7 दिन बाद दोबारा होगी जारी

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस के करीब 45 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से संक्रमित मरीजों का एक-एक सैंपल मांगा गया है। इन मरीजों के सैंपल दिल्ली या लखनऊ भेजे जाएंगे, ताकि कोरोना वायरस के वैरिएंट की जानकारी मिल सके। 7 दिन बाद मरीजों की दोबारा जांच की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक मरीजों का आगे का इलाज जारी रहेगा।

---विज्ञापन---

कोविड अस्पताल में तैयारी शुरू

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। इसे देखते हुए सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में तैयारी शुरू कर दी गई है। अस्पताल में कोविड मरीजों की अलग बेड की व्यवस्था की जा रही है। कोविड वार्ड को दोबारा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। अगर भविष्य में मरीजों की संख्या में इजाफा होता है तो वार्ड को शुरू किया जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2025 06:46 PM

संबंधित खबरें