हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नोएडा वाले कहां पर बनवाना चाहते हैं फुट ओवरब्रिज? खतरनाक सड़कों को लेकर प्राधिकरण से की मांग

नोएडा के निवासियों ने नोएडा विधायक पंकज सिंह को पत्र लिखकर सेक्टर 72-52, सेक्टर 76, सेक्टर 78 और सेक्टर 10 के पास फुट ओवरब्रिज (FOB) बनाने की मांग की है। उन्होंने यह मांग बढ़ते एक्सीडेंट के खतरे को देखते हुए उठाई है।

विज्ञापन

नोएडा में जाम की समस्या को कम करने के लिए कई सड़कों के निर्माण किया जा रहा है, तो कई जगह पर सड़क चौड़ीकरण का भी काम हो रहा है। नोएडा में अभी भी यात्रियों के सामने सफर से जुड़ी कई समस्याएं हैं। हाल ही में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के बढ़ते खतरों को देखते हुए नोएडा के लोगों ने फुट ओवरब्रिज (FOB) बनाने की मांग की है। इसके लिए MLA पंकज सिंह से अनुरोध किया गया, जिन्होंने नोएडा प्राधिकरण के CEO लोकेश एम को प्रस्ताव की समीक्षा और उचित कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।

कहां पर हादसों का ज्यादा खतरा?

नोएडा में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पर हाहसा होने का ज्यादा खतरा रहता है। नोएडा के लोगों ने फिल्म सिटी फ्लाईओवर, महामाया फ्लाईओवर, एफएनजी एक्सप्रेसवे, सेक्टर 52 मेट्रो के पास सेक्टर 72, सेक्टर 76 (बरौला गांव के पास) और सेक्टर 10 के पास मास्टर प्लान 1 रोड जैसी जगह पर हादसे होने का हवाला दिया। इनका कहना है कि यहां पर पैदल यात्रा करने में सुरक्षा का अभाव है। फुट ओवरब्रिज न होने की वजह से लोगों को अक्सर तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों के बीच से सड़क पार करनी पड़ती है, जिसमें काफी खतरा रहता है।

ये भी पढ़ें: 2 मई से केदारनाथ और 4 मई से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, ऐसे करें पूजा के लिए बुकिंग

विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि सेक्टर 72-52 सेक्शन, सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए ऐसी ही तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच से सड़क पार करना होता है। सेक्टर 76 में, बरौला गांव के वर्कर्स भी सेक्टर 76, 77 और 79 में आसपास की इमारतों में काम करने के लिए इन्हीं बिजी सड़कों से गुजरते हैं।

प्राधिकरण का क्या कहना है?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager) आरपी सिंह का कहना है कि फिलहाल नोएडा के आसपास 25 एफओबी लोगों के लिए खुले हुए हैं। इसके अलावा, सेक्टर 105, सेक्टर 51-72 और सेक्टर 143-168 के पास चार FOB और सेक्टर 15 के पास एक स्काईवॉक निर्माण के लिए अप्रूव किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘हमने सेक्टर 76 की जगह का भी सर्वे किया है, लेकिन अभी तक इस तरह के ब्रिज की जरूरत नहीं महसूस हुई है।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नोएडा फिल्म सिटी को लेकर बड़ा अपडेट, सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट का पीएम करेंगे शिलान्यास, ये काम हुआ शुरू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola