Neem Karoli Baba: उत्तराखंड का कैंची धाम दुनिभर में मशहूर है, क्रिकेटर विराट कोहली, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स समेत कई नामचीन लोग धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए जा चुके हैं। बाबा नीम करौली का जन्म उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद स्थित अकबरपुर में हुआ था। वह गांव में कई साल निर्विरोध प्रधान रहे थे, आज भी उनके गांव में एक डाक बंगलिया है।
गांव वाले बताते हैं कि इस बंगलिया में ही बाबा नीम के पेड़ के नीचे बैठते थे और गांव वालों की शिकायत सुनते थे। कई लोग बाबा के पास आर्थिक मदद मांगने आते थे और बाबा उनके बच्चों की पढ़ाई, शादी और जरूरत के लिए उन्हें पैसे देते थे।
‘महाराज जी’ कहते थे लोग
जानकारी के अनुसार बाबा को लोग ‘महाराज जी’ के नाम से पुकारते थे, उनका जन्म 1900 में अकबरपुर गांव में हुआ था। माता-पिता ने उनका नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा रखा था। वह बचपन से ही हनुमान जी की पूजा करते थे और कई बार उन्होंने अपने पिता से गृहस्थ जीवन त्यागने की बात की। जिससे डर कर उनके परिजनों ने 11 साल की उम्र में ही उनकी शादी कर दी , उनके दो बेटे और एक बेटी है।
1961 में पहली बार उत्तराखंड गए थे
बाबा नीम करौली अक्सर कथा और धार्मिक अनुष्ठानों में विभिन्न राज्यों की यात्रा पर रहते थे। इसी सफर में वह साल 1961 में पहली बार उत्तराखंड पहुंचे। यह जगह उन्हें इतनी पसंद आई की साल 1964 में भुवाली से सात किलोमीटर आगे उन्होंने श्री नीम करौली आश्रम की स्थापना थी। आज इसे ही नीम करौली धाम के नाम से जाना जाता है और सालभर यहां श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। आश्रम की नींव उन्होंने अपने दोस्त पूर्णानंद के साथ मिल कर रखी थी। बाबा को संस्कृत का काफी ज्ञान था, साल 1973 को वृंदावन के एक अस्पताल में उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया था। वृंदावन में ही उनका समाधि स्थल है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
13 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
13 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
14 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
15 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines