UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां खुद को सेना का कर्नल बताते हुए एक आरोपी ने कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को उसे घर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अभी तक 31 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।
ये बना रखी थी पहचान
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान सत्यापाल सिंह यादव के रूप में हुई है। वह मेरठ के पास कसेरूखेड़ा का रहने वाला है। आरोप है कि आरोपी ने मेरठ में खुद को भर्ती बोर्ड का कर्नल डीएस चौहान बता रखा था। इतना ही नहीं, आरोपी सत्यपाल के पास से आईकार्ड समेत कैंटीन का कार्ड, कई अधिकारियों के नाम की फर्जी मोहरें, फ्रॉड ज्वॉइनिंग लेटर मिले हैं। बताया गया है वह इससे पहले भी कई राज्यों में ठगी कर चुका है।
2003 में सेना के ड्राइवर से रिटायर हुआ
पुलिस की जांच और पूछताछ में सामने आया है कि सत्यापाल सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ा है। साल 2003 में सेना के ड्राइवर पद से रिटायर है। इसके बाद फर्जी कर्नल बनकर लोगों के साथ ठगी करने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार को फर्जी कर्नल के घर पर छापा मारा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के बेटे और बेटी मौके से फरार हैं।
युवाओं को लेता था अपने झांसे में
एसटीएफ की ओर से कई गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भारतीय सेना के भर्ती बोर्ड का कर्नल बताकर युवाओं को अपने झांसे में लेता था। फिर उनके साथ ठगी करता था। इस फर्जीवाड़े में उसका बेटा रजत और बेटी भी शामिल हैं। सामने आया है कि आरोपी का बेटा रजत अपने लैपटॉप पर से फर्जी लेटर तैयार करता था। इन्हीं फर्जी लेटर्स को स्पीड पोस्ट से युवाओं को भेजता था।
एक शिकायत पर हुई कार्रवाई
उसने यह भी बताया कि उसने सुनील यादव और उसकी बहन को फौज में एलडीसी क्लर्क के पद पर भर्ती कराने का लालच दिया था। इसमें कर्नल ने सुनील से करीब 2 साल पहले 16 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद दोनों के नाम का फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर भी दिया था। जब उनके हाथ में लेटर आया तो दोनों लखनऊ में रिक्रूटमेंट आफिस के हेड क्वार्टर पहुंचे, जिसके बाद पता चला कि यह लेटर फर्जी है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
7 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
8 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
9 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
9 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
9 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
13 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
16 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
17 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines